
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भर्ती घोटाला : बंगाल राज्य बोर्ड के पूर्व प्रमुख सीबीआई की अदालत में पेश हुए
भर्ती घोटाला : बंगाल राज्य बोर्ड के पूर्व प्रमुख सीबीआई की अदालत में पेश हुए
कोलकाता, 16 सितंबर/ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को सरकारी स्कूलों में समूह-सी के कथित भर्ती घोटाले के संबंध में एजेंसी की एक विशेष अदालत में पेश किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
गांगुली को बृहस्पतिवार को एजेंसी के कोलकाता कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उनके असहयोगी रवैये के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। दिन में अदालत परिसर में प्रवेश करते समय उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की।.










