
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
गुजरात सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
गुजरात सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
अहमदाबाद, 18 सितंबर/ गुजरात सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), पूछताछ आर बी ब्रह्मभट्ट सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।.
राज्य के गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि 1995 बैच के गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी ब्रह्मभट्ट को राज्य सीआईडी (अपराध और रेलवे) का नया एडीजीपी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया सीआईडी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं।.











