छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

महासमुंद जिले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

रायपुर : ​​​​​​​महासमुंद जिले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक पटेल हुए सम्मानित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा प्रायोजित खाकी के रंग स्कूल संग कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिले के अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मात्र दो माह में ही 20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों के मध्य साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है।
महासमुंद जिले में आयोजित खाकी के रंग स्कूल के संग भव्य कार्यक्रम मेें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल को सम्मानित किया गया। महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए बनाए गए वीडियो को लांच किया गया। इस वीडियो को व्यापक जन सराहना मिल रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महासमुंद पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!