मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल नेवारीकला के विद्यार्थियों को दी हायर सेकंडरी स्कूल की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल नेवारीकला के विद्यार्थियों को दी हायर सेकंडरी स्कूल की सौगात

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

खुशी से छात्राओं ने ‘भूपेश कका जिंदाबाद‘ के लगाए नारे

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात के दौरान समीप के ग्राम नेवारीकला के हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन करने की अपनी मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अपनी सहमति दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

हाईस्कूल नेवारीकला के विद्यार्थी दीपचंद, खिलेंद्र, नोमन, वीणा, साक्षी सहित अन्य छात्र छात्रायें काफी समय से अपनी उक्त मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे, लेकिन प्रोटोकॉल के मद्देनजर मुलाकात करना संभव नहीं हुआ। जब मुख्यमंत्री ने सारी घोषणाओं का वाचन पूरा कर लिया, तो छात्रों में मायूसी छा गई। इसे देखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से बात की, तो उन्होंने अपनी मांग से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने सारी घोषणाएं होने के बाद भी हाईस्कूल नेवारीकला का उन्नयन हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर करने की घोषणा की। इससे छात्र छात्राओं के मायूस चेहरे खिल उठे। उन्होंने भूपेश कका जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विक्ट्री सिंबॉल के साथ अपनी खुशी जाहिर की। स्कूल के प्राचार्य टोकेंद्र यादव ने बताया कि दसवीं कक्षा पास करने के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने दूर के स्कूल में जाना पड़ता था। अब 12वीं तक कक्षाएं संचालित होने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।