
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
केंद्र को भ्रष्टाचार के संबंध में 46 हजार से अधिक जन शिकायतें मिलीं : रिपोर्ट
केंद्र को भ्रष्टाचार के संबंध में 46 हजार से अधिक जन शिकायतें मिलीं : रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 22 सितंबर साल 2022 के शुरुआती आठ महीनों में केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार के संबंध में 46 हजार से अधिक जन शिकायतें मिलीं, जिनमें से सर्वाधिक वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के खिलाफ थीं। एक नयी आधिकारिक रिपोर्ट से यह बात सामने आई है।.
रिपोर्ट के मुताबिक, “वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग) को भ्रष्टाचार की श्रेणी में सबसे ज्यादा 14,934 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, वित्तीय सेवा विभाग (बीमा प्रभाग) इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा और उसे इस साल अब तक 3,306 शिकायतें मिल चुकी हैं।”.








