शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे फिसलकर 80.47 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
मुंबई, 22 सितंबर/ अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि करने और आगे भी सख्त रूख बनाए रखने के स्पष्ट संकेत से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे फिसलकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 80.47 पर पहुंच गया।.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 80.47 पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 51 पैसे की गिरावट दर्शाता है। बृहस्पतिवार को रुपया 80.27 पर खुला और शुरुआती सौदों में इसने 80.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ।.








