
प्रदेश खबर – विश्रामपुर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं भाजपा नेता ललित गोयल का पिताश्री राज कुमार गोयल का आज दुखद निधन हो गया वे 72 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से करोना से संक्रमित थे जिनका इलाज जीवन ज्योति अंबिकापुर चिकित्सालय में चल रहा था । वे करोना नेगेटिव हो गए थे डिस्चार्ज होने वाले ही थे कि इससे पूर्व ही हृदय गति रुक जाने से हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। वे अपने पीछे पुत्र क्रमशा: ललित गोयल, दिलीप गोयल, मुकेश गोयल , भाई नारायण गोयल, दिनेश गोयल सहित भरा पूरा परिवार को बिलखते छोड़ गए हैं ।स्वर्गीय राजकुमार गोयल भाजपा के वरिष्ठ नेता चरण सिंह अगवाल के जीजा , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल, मोहन गोयल विजय गोयल के चचेरे भाई व श्रमिक नेता पंकज गर्ग के मामा थे। आज रिहंद नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में कर दिया गया। जेष्ठ पुत्र ललित गोयल ने संक्रमण को देखते हुए नगर वासियों से अंतिम संस्कार में न उपस्थित होने की अपील करते हुए अपने अपने घर से ही संवेदना प्रकट करने की अपील की थी
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]














