चौकी कुन्नी द्वारा अनाचार के मामले मे त्वरित कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस की महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

चौकी कुन्नी द्वारा अनाचार के मामले मे त्वरित कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में “गूंज” अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।

अनाचार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विजय मझवार के द्वारा कर्मा त्यौहार के दिन मक्का बाडी में ले जाकर जबरन कई बार अनाचार किया है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में “गूंज” अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कुन्नी श्री राकेश सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी विजय मझवार निवासी निवासी मतरिंगा की घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अनाचार कि घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी सउनि राकेश सिंह, आरक्षक आनन्द गुप्ता, महेन्द्र राजवाडे, घनश्याम देंवागन, राजेन्द्र लकडा शामिल रहे