Advertisement

मंगलवार, 1 सितंबर को नौकरी, पैसा, रिश्तों और रुके कामों में कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं

मंगलवार, 1 सितंबर को नौकरी, पैसा, रिश्तों और रुके कामों में कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। कर्क राशि वालों को नौकरी में बेहतर पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है और नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।

तुला राशि वालों का दस्तावेज या कानूनी मामला आगे बढ़ेगा और कारोबार का कागजी काम पूरा हो सकता है। मकर राशि वालों को बड़ा प्रोजेक्ट संभालने की जिम्मेदारी या प्रभावशाली व्यक्ति से पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि वालों की कोई निजी इच्छा पूरी हो सकती है और कारोबार में फायदेमंद डील होने की संभावना है। वहीं, मेष राशि वाले नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें, सिंह राशि वाले आर्थिक सुरक्षा के बिना नौकरी छोड़ने का फैसला न लें और धनु राशि वालों पर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है।

मेष – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने को लेकर उलझन रहेगी। तुरंत निर्णय लेने के बजाय पूरी स्थिति समझने की जरूरत होगी। परिवार के किसी सदस्य की राय आपकी सोच बदल सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भुगतान फिलहाल रोकना बेहतर रहेगा। किसी पुराने विकल्प पर दोबारा विचार करेंगे। बाहरी दबाव में फैसला लेने से परेशानी बढ़ सकती है।

करियर- एचआर से जुड़े लोगों को किसी कर्मचारी के बारे में संवेदनशील फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन अभी अंतिम फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी निष्पक्ष सोच पर भरोसा करेंगे। जल्दबाजी के बजाय हर पहलू समझकर फैसला लेने से फायदा होगा। लव- रिश्ते में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। पार्टनर के व्यवहार को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं। तुरंत किसी नतीजे पर पहुंचने से गलतफहमी बढ़ सकती है। किसी दोस्त की सलाह अपनी भावनाएं समझने में मदद करेगी। लंबे रिश्ते में कुछ समय की दूरी या चुप्पी भी रह सकती है। हेल्थ- ज्यादा स्क्रीन देखने से थकान हो सकती है। बारिश में कमरे की नमी बढ़ने पर हवा आने-जाने की व्यवस्था रखें। पर्याप्त पानी लें और सोने से पहले कुछ समय शांत गतिविधि में बिताएं। लकी रंग- ग्रे, लकी नंबर- 4

वृष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज दूसरों के सहयोग से कई काम आसान होंगे। परिवार के किसी सदस्य की प्रतिभा या उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। घर से जुड़ी किसी योजना में विशेषज्ञ की सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में सही व्यक्ति से मिली जानकारी काम आएगी। किसी छोटे काम को मिलकर पूरा करने से संतोष मिलेगा। हर जिम्मेदारी अकेले उठाने के बजाय योग्य लोगों की मदद लेने से फायदा होगा।

करियर- आर्किटेक्चर और निर्माण से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपको किसी खास जिम्मेदारी के लिए चुन सकते हैं। फ्रीलांसर को अच्छे काम की वजह से किसी नए व्यक्ति या क्लाइंट से काम मिल सकता है। आपकी विशेषज्ञता और टीम के साथ अच्छा तालमेल कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाएगा। लव- रिश्ते में एक-दूसरे का सहयोग बढ़ेगा। पार्टनर आपके किसी निजी लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा। शादीशुदा लोग जिम्मेदारियां बांटेंगे तो तनाव कम होगा। पार्टनर के सपनों और लक्ष्यों में साथ देने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ- बारिश के मौसम में गर्म और ताजा भोजन रखें। हाथ और कलाई में जकड़न हो तो हल्की एक्सरसाइज करें। नींद पूरी रखना जरूरी रहेगा। लकी रंग- बादामी, लकी नंबर- 2

मिथुन – फोर ऑफ कप्स आज किसी उपलब्धि के बाद भी पूरी संतुष्टि महसूस नहीं होगी। परिवार का कोई सदस्य नया विकल्प सुझा सकता है, लेकिन शुरुआत में उसमें खास रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने प्रस्ताव पर दोबारा विचार करना फायदेमंद हो सकता है। अकेले समय बिताने का मन होगा। आसपास मौजूद अच्छे अवसर को नजरअंदाज करने से बचना होगा।

करियर- काम में कुछ समय के लिए रुचि कम हो सकती है। रिसर्च और पढ़ाई से जुड़े लोगों को नतीजे आने में देरी से निराशा होगी। नौकरी में मिला नया काम शुरुआत में खास पसंद नहीं आएगा, लेकिन उससे कुछ महत्वपूर्ण सीखने को मिलेगा। काम को दूसरे नजरिए से देखने पर उसकी उपयोगिता समझ आएगी। लव- रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर की कोशिशें भी सामान्य लग सकती हैं। पुराने अनुभव के कारण नए रिश्ते को मौका देने में हिचक रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति के संकेत समझने में मुश्किल हो सकती है। अपनी अपेक्षाएं साफ रखने से गलतफहमी कम होगी। हेल्थ- मानसिक ऊब और सुस्ती रहेगी। लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से शरीर भारी महसूस होगा। हल्की वॉक और थोड़ी धूप से ऊर्जा बेहतर हो सकती है। लकी रंग- हल्का बैंगनी, लकी नंबर- 1

कर्क – फाइव ऑफ वैंड्स आज छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। परिवार में अलग-अलग राय के कारण कुछ समय तनाव रहेगा। पैसों से जुड़े मामले में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं जाएगी। अपनी बात मनवाने के बजाय सही समाधान ढूंढने से फायदा होगा। किसी प्रतियोगिता या मुकाबले में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

करियर- एक ही अवसर के लिए कई लोगों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी। आपकी प्रेजेंटेशन दूसरों पर अच्छा प्रभाव डाल सकती है। टीम में मतभेद होंगे, लेकिन सही नेतृत्व से काम संभल जाएगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को कई जगह आवेदन करने से फायदा हो सकता है। प्रतिस्पर्धा के कारण अपने काम और तैयारी को बेहतर करेंगे। लव- पार्टनर के साथ छोटी नोकझोंक हो सकती है। दोनों अपनी बात सही साबित करने की कोशिश करेंगे। बहस को लंबा खींचने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। दोस्ती में मतभेद होने के बावजूद अपनापन बना रहेगा। हेल्थ- शरीर में गर्मी और बेचैनी महसूस हो सकती है। बहुत मसालेदार भोजन और जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज से बचें। कुछ समय आराम करें। लकी रंग- नारंगी, लकी नंबर- 9

सिंह – एट ऑफ कप्स आज ऐसी स्थिति, काम या आदत से दूरी बनाने का फैसला ले सकते हैं जो अब संतुष्टि नहीं दे रही। परिवार शुरुआत में आपके इस बदलाव को पूरी तरह नहीं समझ पाएगा। पुराने खर्चों की दोबारा समीक्षा करेंगे। जगह या माहौल बदलने का मन भी हो सकता है। जीवन में नई दिशा तलाशने की इच्छा बढ़ेगी।

करियर- सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को अपनी भूमिका बदलने का विचार आएगा। बिजनेस में कम फायदा देने वाला कोई काम बंद किया जा सकता है। नौकरी छोड़ने का विचार बने तो पहले आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी होगा। कोई नया प्रशिक्षण करियर को अलग दिशा दे सकता है। लव- रिश्ते में दूरी का असली कारण समझ में आ सकता है। लंबे समय से थकाने वाले रिश्ते में अपनी सीमाएं तय करने का मन होगा। अविवाहित लोग पुराने आकर्षण से आगे बढ़ेंगे। दूर रहने वाला कोई व्यक्ति नया उत्साह पैदा कर सकता है। हेल्थ- नमी के कारण पैरों में खुजली या दूसरी परेशानी हो सकती है। पैरों को सूखा रखें। ज्यादा देर तक रात में सोचते रहने से नींद प्रभावित हो सकती है। लकी रंग- गहरा बैंगनी, लकी नंबर- 9

कन्या – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज काम धीमी गति से लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और उसे व्यवस्थित तरीके से संभालेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जरूरी खरीदारी सोच-समझकर करेंगे। घर के नियमित काम समय पर पूरे होंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। जल्दी फायदा देने वाली चीजों के बजाय लंबे समय तक काम आने वाले फैसलों पर ध्यान रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

करियर- फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नियमित और जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा। लंबे समय से की जा रही तैयारी के नतीजे धीरे-धीरे सामने आएंगे। नौकरी में स्थिर भूमिका मिल सकती है। तुरंत कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन करियर का आधार मजबूत होगा। लव- प्रेम संबंध में भरोसा और स्थिरता बढ़ेगी। पार्टनर बड़े वादों से ज्यादा अपने व्यवहार से साथ देगा। लंबे रिश्ते में भविष्य से जुड़ी व्यावहारिक योजना बन सकती है। रिश्ता धीरे आगे बढ़ेगा, लेकिन भावनाएं मजबूत रहेंगी। हेल्थ- नियमित दिनचर्या से सेहत बेहतर रहेगी। लंबे समय तक खड़े रहने से एड़ियों में दर्द या थकान हो सकती है। संतुलित और पौष्टिक भोजन रखें। लकी रंग- हरा, लकी नंबर- 5

तुला – जस्टिस आज किसी मामले में सही और गलत की स्थिति साफ होगी। परिवार में पुराने फैसले पर निष्पक्ष बातचीत होगी। दस्तावेज या कानूनी मामला आगे बढ़ सकता है। पैसों का हिसाब-किताब व्यवस्थित करेंगे। किसी विवाद में आपकी संतुलित बात मानी जा सकती है। साफ और जिम्मेदार तरीके से लिए गए फैसले फायदा देंगे।

करियर- कानूनी सलाह, कॉन्ट्रैक्ट और प्रशासन से जुड़े कामों में सावधानी से फायदा होगा। कॉरपोरेट क्षेत्र के लोगों को किसी समझौते की शर्तें दोबारा जांचनी पड़ सकती हैं। नौकरी में आपके काम का निष्पक्ष मूल्यांकन होगा। कारोबार में कागजी प्रक्रिया पूरी होने से राहत मिलेगी। लव- रिश्ते में बराबरी और साफ बातचीत जरूरी रहेगी। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियां बांटने को लेकर फैसला हो सकता है। किसी पुराने विवाद पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। अविवाहित लोग केवल आकर्षण के बजाय व्यक्ति के व्यवहार और सोच को ज्यादा महत्व देंगे। दोस्ती की कोई गलतफहमी भी दूर हो सकती है। हेल्थ- भोजन का समय नियमित रखें। लंबे समय तक काम करने से कमर के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है। बैठने का तरीका सही रखें और बीच-बीच में हल्की स्ट्रेचिंग करें। लकी रंग- हल्का नीला, लकी नंबर- 4

वृश्चिक – पेज ऑफ कप्स आज कोई प्यारा मैसेज खुशी देगा। परिवार में बच्चे की किसी बात से मन खुश होगा। किसी पुराने परिचित से अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोई छोटी अप्रत्याशित खुशी मिल सकती है। क्रिएटिव आइडिया बढ़ेंगे और भावनाएं ज्यादा संवेदनशील रहेंगी।

करियर- रचनात्मक लेखन, संगीत या अभिनय से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से अचानक तारीफ मिलेगी। नया कौशल सीखने का मन होगा। फ्रीलांसर को किसी युवा क्लाइंट से रोचक काम मिल सकता है। नौकरी में नया काम आपकी रुचि बढ़ाएगा। लव- प्रेम संबंध में प्यारी शुरुआत हो सकती है। किसी के मैसेज से नई भावनाएं जाग सकती हैं। पार्टनर कोई छोटी रोमांटिक पहल करेगा। पुराने रिश्ते में फिर से सहजता और अपनापन आएगा। हेल्थ- बहुत ज्यादा ठंडी चीजें लेने से बचें। गले में परेशानी हो तो गुनगुना पानी राहत दे सकता है। हल्की क्रिएटिव गतिविधि मानसिक तनाव कम करेगी। लकी रंग- हल्का गुलाबी, लकी नंबर- 6

धनु – टेन ऑफ वैंड्स आज जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। परिवार के कई काम एक साथ संभालने पड़ सकते हैं। किसी करीबी की मदद के लिए अपनी योजना बदलनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव भी महसूस होगा। सभी जिम्मेदारियां अकेले लेने के बजाय कुछ काम दूसरों के साथ बांटना जरूरी होगा।

करियर- कई कामों की डेडलाइन एक साथ आ सकती है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी काम पूरा करने की आपकी क्षमता पर भरोसा करेंगे। काम का बोझ बहुत ज्यादा हो सकता है, इसलिए जरूरी काम पहले पूरे करें। जिम्मेदारियां सही तरीके से बांटने पर दबाव कम होगा। लव- रिश्ते में जिम्मेदारियों का दबाव महसूस होगा। पार्टनर को पर्याप्त समय न देने से दूरी बढ़ सकती है। अविवाहित लोग अभी रिश्ते से ज्यादा अपने निजी लक्ष्यों पर ध्यान देंगे। काम की थकान का गुस्सा पार्टनर पर निकालने से विवाद हो सकता है। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण शरीर में भारीपन और मांसपेशियों में थकान हो सकती है। पर्याप्त नींद और आराम जरूरी रहेगा। लकी रंग- गहरा ग्रे, लकी नंबर- 8

मकर – किंग ऑफ वैंड्स आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। परिवार में आपकी सलाह को खास महत्व मिलेगा। कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क बन सकता है। बड़ी योजना को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास रहेगा।

करियर- कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके नेतृत्व में आ सकता है। कारोबार बढ़ाने की योजना को अच्छा समर्थन मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमोशन की संभावना भी मजबूत रहेगी। आपकी निर्णय क्षमता वरिष्ठों और टीम का ध्यान खींचेगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आगे रहेंगे। लव- रिश्ते में आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर आपकी महत्वाकांक्षा का सम्मान करेगा। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। लंबे रिश्ते में नया उत्साह आएगा। पार्टनर के साथ कोई रोमांचक योजना भी बन सकती है। हेल्थ- दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज महसूस हो तो तुरंत आराम करें। भारी एक्सरसाइज से पहले शरीर को तैयार करें। नींद पूरी रखें। ऊर्जा अच्छी रहेगी। लकी रंग- सुनहरा, लकी नंबर- 7

कुंभ – नाइन ऑफ कप्स आज मनचाही खुशी मिल सकती है। कोई निजी इच्छा पूरी होने की संभावना है। परिवार आपकी सफलता से खुश रहेगा। घर में अच्छा खाना या छोटी पार्टी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। लंबे समय से चाही गई कोई चीज खरीदने का मौका मिल सकता है। दिन में संतोष और खुशी ज्यादा रहेगी।

करियर- काम में मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। मनोरंजन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट का परिणाम उम्मीद के मुताबिक रह सकता है। कारोबार में फायदेमंद डील पूरी हो सकती है। नौकरी में अपनी पसंद की जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पार्टनर आपकी कोई इच्छा पूरी करने की कोशिश करेगा। अविवाहित लोगों को लंबे समय से पसंद व्यक्ति की तरफ से सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में रोमांटिक और सुकून भरा समय रहेगा। रिश्ते में भरोसा और भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। हेल्थ- मीठा और तला भोजन सीमित रखें। बारिश में गर्म और हल्का भोजन बेहतर रहेगा। देर रात खाने से बचें। लकी रंग- हरा, लकी नंबर- 5

मीन – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज सोच साफ रहेगी और किसी उलझे पारिवारिक मामले में सही बात रख पाएंगे। गैर जरूरी भावनात्मक दबाव से दूरी बनाएंगे। पैसों का हिसाब साफ करेंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार की वास्तविकता समझ में आ सकती है। दूसरों को खुश करने के बजाय अपने फैसलों में साफ और ईमानदार रहेंगे।

करियर- किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज को एडिट या सुधारने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में आपकी स्पष्ट बात वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान खींचेगी। बिजनेस में गलत ग्राहक या नुकसानदायक डील को पहचान पाएंगे। सही तर्क और साफ सोच से कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में मदद मिलेगी। लव- रिश्ते में सीधी और साफ बातचीत होगी। किसी पुराने भ्रम को सीधे सवाल पूछकर दूर करेंगे। पार्टनर के सामने अपनी सीमाएं साफ कर सकते हैं। अविवाहित लोग केवल आकर्षण के बजाय सोच और स्वभाव का मेल देखेंगे। बात साफ कहेंगे, लेकिन कठोर भाषा रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है। हेल्थ- साइनस या नाक बंद होने की परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी लें। जरूरत पड़ने पर सामान्य भाप से थोड़ी राहत मिल सकती है। परेशानी लगातार रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी रंग- पीला, लकी नंबर- 3

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05