
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रीय खेल: पोल वॉल्ट में शिवा, भारोत्तोलन में लापुंग ने राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीते
राष्ट्रीय खेल: पोल वॉल्ट में शिवा, भारोत्तोलन में लापुंग ने राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीते
गांधीनगर, तीन अक्टूबर/ सेना के पोल वॉल्ट खिलाड़ी शिवा सुब्रमण्यम ने सोमवार को यहां 36वें राष्ट्रीय खेलों में 5.31 मीटर से अधिक की छलांग लगाकर चार साल पहले बनाए गए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।.
सेना के एक अन्य खिलाड़ी सैम्बो लापुंग ने पुरुषों के भारोत्तोलन के 96 किग्रा वर्ग में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। लापुंग इन खेलों में हालांकि अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होंने क्लीन एवं जर्क में 198 किग्रा भार उठा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।.










