अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पुतिन को और अलग-थलग कर दिया है: व्हाइट हाउस

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पुतिन को और अलग-थलग कर दिया है: व्हाइट हाउस

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर/ अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करने का संज्ञान लेते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने और अलग-थलग कर दिया है।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हैं और हम यह बात दुनिया भर के देशों से कह रहे हैं कि वे (यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में) सार्वजनिक तौर पर बोलें और इसमें कूटनीतिक रूप से शामिल होना जारी रखें। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री (मोदी) यही कर रहे हैं।’’.