
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय गेंदबाजों ने हमें कोई मौका नहीं दिया: मार्कराम
भारतीय गेंदबाजों ने हमें कोई मौका नहीं दिया: मार्कराम
रांची, 10 अक्टूबर/ दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज एडेन मार्कराम को इस बात की निराशा है कि वह भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए लेकिन उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरान उन्हें कोई मौका नहीं दिया।.
मार्कराम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम ओवरों में 63 रन के अंदर चार विकेट गंवाए जिससे टीम आखिर में सात विकेट पर 278 रन ही बना पाई। भारत ने लक्ष्य से आसानी से हासिल करके सात विकेट से जीत दर्ज की।.









