बिहारः जेपी के गांव जाएंगे अमित शाह
सिताब दियारा (बिहार), 11 अक्टूबर/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सारण जिले में जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान का मंगलवार को दौरा करेंगे और वहां समाजवादी नेता की 120वीं जयंती के समारोह में शामिल होंगे।.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शाह वाराणसी होते हुए सिताब दियारा पहुंचेंगे। शाह सिताब दियारा में जेपी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।.











