अम्बिकापुर : अनाधिकृत वैक्सीनेशन करने पर कमलेश नेत्रालय पर सीलबंदी की कार्यवाही

अम्बिकापुर : अनाधिकृत वैक्सीनेशन करने पर कमलेश नेत्रालय पर सीलबंदी की कार्यवाही

अम्बिकापुर 02 मई 2021अनाधिकृत रूप से कोविड वैक्सीनेशन करने पर जिला प्रशासन द्वारा अम्बिकापुर के कमलेश नेत्रालय पर रविवार को सीलबंदी की कार्यवाही की गई ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृव में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को दोपहर में केदारपुर स्थित कमलेश नेत्रालय में दबिश दी । टीम ने पहुंचने पर पाया कि वहां 18 से 44 वर्ष के करीब 10 लोग टीकाकारण के लिए उपस्थित थे। टीम के निरीक्षण में 1 खाली कोविड वैक्सीन का वॉयलए एक आधा वायल तथा पंजी में 2 मई की तिथि में टीकाकारण के लिए हितग्रहियों के नामएपता उम्र आदि की इंद्राज की गई थी। एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया कि कमलेश नेत्रालय को केवल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो के टीकाकारण की अनुमति दी गई है किंतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगो का भी टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एक महिला प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रशासन के टीम के पहुंचने से पहले 18 से 44 वर्ष के 10 लोगो का टीकाकरण किया जा चुका था। जिला प्रशासन की टीम द्वारा मौजूद साक्ष्य और गवाह के आधार पर पंचनामा तैयार किया गया और कमलेश नेत्रालय पर अनाधिकृत रूप से टीकाकरण करने पर आगामी आदेश पर्यंत सीलबंदी की कार्यवाही की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कार्यवाही में तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]