
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
भारत में पिछली सरकारों ने लोगों को अन्य देशों में 20वीं सदी में उपलब्ध सुविधाएं भी नहीं दीं : मोदी
भारत में पिछली सरकारों ने लोगों को अन्य देशों में 20वीं सदी में उपलब्ध सुविधाएं भी नहीं दीं : मोदी
ऊना (हिमाचल प्रदेश), 13 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देश की पिछली सरकारों पर लोगों को वे सुविधाएं भी नहीं देने का आरोप लगाया, जो दुनिया के अन्य देशों के लोगों को 20वीं सदी में और गुजरात के लोगों को कुछ साल पहले से ही उपलब्ध थीं।.
उन्होंने नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद यहां ऊना जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-ऊना का उद्घाटन किया।.









