
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
त्रिपुरा में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
त्रिपुरा में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
अगरतला, 23 अक्टूबर/ त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।.
घटना में राज्य के एक मंत्री पुत्र की संलिप्तता होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप को खारिज कर दिया।.