
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
ओडिशा में धौली शांति शिवालय के स्वर्ण जयंती उत्सव की तैयारियां शुरू
ओडिशा में धौली शांति शिवालय के स्वर्ण जयंती उत्सव की तैयारियां शुरू
भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर/ ओडिशा के धौली में शांति शिवालय के स्वर्ण जयंती उत्सव के मौके पर 27 अक्टूबर को राज्य की राजधानी में बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों का एक विशाल शांति मार्च आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
मार्च राजभवन से शुरू होगा और धौली तक जारी रहेगा, जहां 1972 में अंतरराष्ट्रीय श्वेत शांति शिवालय या बौद्ध मंदिर बनाया गया था। इसे ‘शांति स्तूप’ के नाम से जाना जाता है।.