Advertisement

27 अक्टूबर का इतिहास

27 अक्टूबर का इतिहास

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर/ साल के दसवें महीने का 27वां दिन देश के पहले दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कोचेरिल रमण नारायणन का जन्म 1920 में 27 अक्टूबर के दिन केरल के त्रावणकोर जिले में उझानूर गांव में हुआ था। अपनी अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया। वह 1997 से 2002 तक देश के राष्ट्रपति रहे।.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

देश दुनिया के इतिहास में 27 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1795 : अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि की बदौलत अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला। 1811: सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से हाथ से होने वाला कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया। 1920: देश के 10वें और पहले दलित राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का जन्‍म। 1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1995 : यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया। 2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती। 2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई। 2021 : उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी मामले में जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई। 2021 : भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2021 : चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। 2021 : वाशिंगटन ने सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम लिमिटेड को अमेरिकी बाजार से निष्कासित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47