Advertisement

बालोद : कोरोना के प्रारंभिक लक्षण वाले मरीजों को दवाईयों की किट तत्काल उपलब्ध कराए – कलेक्टर

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए कोरोना के प्रारंभिक लक्षण वाले मरीजों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानीन आदि के माध्यम से तत्काल दवाईयों की किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सके। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की संक्षिप्त बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने तैयार किए जा रहे दवाईयों की किट की प्रगति की जानकारी ली और दवाईयों की किट वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने आॅक्सीमीटर वितरण की प्रगति की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने जिला कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों और उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी ली। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों का टीकाकरण  तथा अंत्योदय कार्डधारी 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के हितग्राहियों का टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय बालोद में आरटीपीसीआर लैब निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल और श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा आदि मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57