टीला एनीकट की वितरक शाखा एवं परसदा माईनर के लिए 1.17 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर : टीला एनीकट की वितरक शाखा एवं परसदा माईनर के लिए 1.17 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड अंतर्गत टीला एनीकट के जल प्रदाय हेतु वितरक शाखा क्रमांक 16 के 5600 मीटर पर एवं परसदा माईनर में आरडी 200 मीटर पर हेड रेग्युलेटर निर्माण कार्य एवं वितरक शाखा क्रमांक 16 के 12000 मीटर पर पुलिया निर्माण कराया जाने की स्वीकृति दी गई है। उक्त कार्याें को कराए जाने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को 1 करोड़ 17 लाख 73 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0