Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष की पहली प्राथमिकता किसानों के समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना-मंत्री अकबर

कवर्धा : नवनिर्वाचित अध्यक्ष की पहली प्राथमिकता किसानों के समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना-मंत्री अकबर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष की पहली प्राथमिकता

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जिले के विभिन्न सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

केबिनेट मंत्री अकबर ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज जिले में विभिन्न सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। कबीरधाम जिले के सेवा सहकारी समितियों में 44 अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसके अंतर्गत विकासखंड कवर्धा के 14, बोड़ला के 22 एवं सहसपुर लोहारा के 08 समितियों के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया।
मंत्री अकबर आज जिले के विभिन्न सेवा सहकारी समिति में पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ग्राम सोनपुरी में भीषम पाण्डेय, जिन्दा में नरेन्द्र साहू, बिरकोना में सुखदेव चन्द्रवंशी, धरमपुरा में भुनेश्वर चन्द्रवंशी, पिपरिया में गणपत गुप्ता, सोनबरसा में मनोज चन्द्रवंशी, लखनपुर में सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी, रवेली में सत्येन्द्र वर्मा, नेवारी में मुन्नाराम चन्द्रवंशी, रेंगाखारखुर्द में पुरूषोत्तम पटेल, बम्हनी में दयादास उर्फ लालाराम कौशिक और मैनपुरी में सेवा सहकारी समिति देवेन्द्रनाथ झा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने सभी नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुम्भकार, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, मुकुंद माधव कश्यप, पार्षद अशोक सिंह, लेखा राजपूत, गोपाल चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के दिन से ही किसान भी समर्थन मूल्य में अपने फसल का विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा की सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोनित कर दिए गए है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष किसानों के हित में कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता किसानों के समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करना है तथा धान खरीदी में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना है। इस दौरान सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंत्री श्री अकबर को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का शासन समर्थन मूल्य में क्रय कर रहा है। इससे किसानों के जीवन में आर्थिक बदलाव आया है। समर्थन मूल्य में धान के विक्रय से किसानों को अपने मेहनत का पूरा फल मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में धान के साथ कोदो, कुटकी, रागी को समर्थन मूल्य में क्रय किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव,गरीब, किसानों, मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों के जीवन के स्तर ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 65 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस तीन वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधान न्याय योजना, सबके लिए राशन कार्ड, तेंदूपत्ता समर्थन मूल्य में खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित अनेक योजनाओं को लागू किया है। जिससे किसान आर्थिक रूप से सक्षम बन सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM