Advertisement

विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह ने प्रिंस बंजारे को पढ़ाई के लिए 50 हजार राशि का चेक सौंपा

जशपुरनगर : विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह ने प्रिंस बंजारे को पढ़ाई के लिए 50 हजार राशि का चेक सौंपा

सामाजिक संगठनों ने मिलकर सहयोग दिया है

पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्थलगांव निवासी छात्र प्रिंस बंजारे को पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, रत्ना पैंकरा और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सामाजिक संगठनों के सार्थक प्रयास से आज प्रिंस को आर्थिक सहायता दी गई है, प्रिस के पिता संतोष कुमार बंजारे ने अपने बेटे प्रिंस बंजारे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी स्वयं दर्जी का काम करते हैं। आज इसी का परिणाम है कि प्रिंस बंजारे का चयन आईआईटी खड़कपुर में हुआ है पूरे गांव में खुशियों से झूम उठा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने छात्र प्रिंस की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। प्रिंस बंजारे शुरू से प्रतिभावान छात्र रहे हैं नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रिंस अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप और परिवार के साथ-साथ सभी गुरुजनों को देते हैं प्रथम प्रयास में ही उन्होंने सफलता हासिल की हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47