Advertisement

गाय के सिजेरियन ऑपरेशन से बछड़े को मिला नवजीवन

अम्बिकापुर : गाय के सिजेरियन ऑपरेशन से बछड़े को मिला नवजीवन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गाय का सीजेरियन ऑपरेशन कर गर्भ में पल रहे बछड़े को जीवित बाहर निकाल कर चिकित्सक ने बछड़े को नया जीवन दिया। बतौली निवासी एक पशुपालक की गर्भित गाय जिसका गर्भकाल पूर्ण हो चुका था वह करीब 15 दिन से कमजोर होकर लेट गई थी। पशुपालक के द्वारा इसकी जानकारी शुक्रवार को स्थानीय पशु चिकित्सक तथा उप संचालक को दी गई। उप संचालक के निर्देश पर पशु चिकित्सक दरिमा डॉ. सफदर अली खान मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पाया कि सिजेरियन आपरेशन से गाय के गर्भ मे पल रहे नवजात बछड़े को जीवित बचाया जा सकता है। उच्च अधिकारियों के सलाह से डॉक्टर खान के द्वारा गाय का आपरेशन कर सफलतापूर्वक नवजात बछड़े को निकाला गया जिसके द्वारा गर्भ का तरल पदार्थ पी लिया गया था। डॉ खान ने बताया कि गाय की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गाय का उपचार विभाग के द्वारा जारीहै। इस आपरेशन मे डॉक्टर सफदर खान के साथ डॉक्टर अनिल चौहान का विशेष सहयोग रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47