Advertisement

ज़िले में राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर

धमतरी: ज़िले में राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने ली अधिकारियों की बैठक, बेहतरीन व्यवस्था करने दिए निर्देश

विभागीय स्टॉल में होगा विकास कार्यों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधेगा समां

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इस साल भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ज़िला स्तर में मनाए जानेवाले राज्योत्सव की तैयारियां बेहतरीन तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में अधिकारी सौंपे गए दायित्व का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों के बीच राज्योत्सव कार्य विभाजन की एक बार फिर जानकारी भी दी गई। कलेक्टर ने विभागीय स्टॉल में शासन की पिछले साढ़े तीन साल की उपलब्धियों/योजनाओं की प्रगति दर्शाती प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैनर, पोस्टर, ब्रोशर, पॉम्प्लेट आदि का वितरण भी विभागीय स्टॉल से करने कहा है। इस बार सभी स्टॉल में एकरूपता लाने के उद्देश्य से सामने की ओर का बैनर सफेद और नीला रंग का बनवा कर फ्रेम कराने निर्देशित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

राज्योत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी समां बंधेगा। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था अनुरागधारा, राजनांदगांव की श्रीमती कविता वासनिक की प्रस्तुति शामिल है। वहीं स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना, धमतरी, शासकीय माध्यमिक शाला गोकुलपुर धमतरी द्वारा केसरीलो नृत्य, मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल धमतरी का राउत नाचा की प्रस्तुति से सजा कार्यक्रम राज्योत्सव में रखा गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को व्यापक स्तर पर तैयारियां करने कहा है, ताकि ज़िले में उत्सव और उल्लास के माहौल में राज्य स्थापना दिवस मनाया जा सके। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित ज़िला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57