Advertisement

संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

धमतरी: संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

ज़िला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आगामी एक नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शाम पांच बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) गुरूदयाल सिंह बंजारे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे सबसे पहले विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे, दीप प्रज्जवलन, राज्यगीत का गायन होगा। इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन और शाम साढ़े छः से रात साढ़े नौ बजे तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, नगरनिगम सभापति अनुराग मसीह, जनपद अध्यक्ष धमतरी श्रीमती गूंजा साहू, कुरूद श्रीमती शारदा साहू, मगरलोड श्रीमती ज्योति ठाकुर, जनपद अध्यक्ष नगरी श्रीमती दिनेश्वरी नेताम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद तपन चन्द्राकर, मगरलोड श्रीमती नीतू साहू, आमदी हेमंत माला, भखारा श्रीमती पुष्पलता देवांगन और नगर पंचायत अध्यक्ष नगरी श्रीमती अराधना शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57