Advertisement

जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के जुम मीटिंग में शामिल हुए – विष्णु लोधी

जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के जुम मीटिंग में शामिल हुए – विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने कहां आज के जुम मिटीग के अध्यक्षता कर रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने ली बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा हुई जिससे पार्टी को जल्द से जल्द विस्तार दी जा सके,जिलों में वर्तमान समय में कोविड-19 की स्थिति का जायजा अमित जोगी ने लिया तथा सभी जिला अध्यक्षों से बारी बारी करके कोरॉना के बारे में बारीकी से जानकारी ली जिन जिलों में कोरोना महामारी से स्थिति खराब है वहां की आम जनता को सहयोग करने हेतु जिला की टीम गठन करने निर्देश जारी किये ताकि कोरोना महामारी से आम लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी जा सके लोगों की मदद की जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विष्णु और राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमशू आलम ज़ूम बैठक में शामिल हुए। राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राजनांदगांव में लगातार कोरोना टेस्ट करने की आवश्यकता है तथा ऑक्सीजन एवं कोबिट हॉस्पिटल में आक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने की भी आवश्यकता है लोधी ने बताया कि आम लोग उनके संपर्क में है और जहां जैसी मदद हो सके लगातार की जा रही है छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी का मोबाइल नंबर को हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है हेल्प लाइन नंबर जारी कर जिले की जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर जिले में जरूरतमंद लोगों को मदद की जा रही है ।

विष्णु लोधी ने कहा गांव के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की दवाई एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था हो और क्षेत्रिय डॉक्टरों एवं 3 वर्ष के पैरामेडिकल कोर्स किए हुए बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर उनकी ड्यूटी लगाई जाए । कोरोना वायरस के लिए गांव गांव आइसोलेशन सेंटर खोली जाए जिससे पूरा गांव सुरक्षित रहे।किसानों के लिए सरकार से मांग की जाए कि किसानों को फसल की शेष राशि तत्काल दी जाए। अंत में विष्णु लोधी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष के बारे में जानकारी दी और कहा कुछ ब्लाकों को छोड़ कर लगभग सभी ब्लाकों की नियुक्तियां हो चुकी है औपचारिक घोषणा बाकी है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति शेष है ।

रिपोर्ट- मानसिंग वर्मा राजनांदगांव

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05