Advertisement

देश की एकता-अखण्डता के लिए दौड़ा रायपुर

रायपुर : देश की एकता-अखण्डता के लिए दौड़ा रायपुर

देश की एकता-अखण्डता के लिए दौड़ा रायपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्टोरेट चौक से मरीन ड्राईव तक हुई दौड़

अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवानों सहित स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी भी दौड़े

राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी ली

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता-अखण्डता के लिए आज रायपुर ने भी दौड़ लगाई। आज जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट चौक से मरीन ड्राईव तेलीबांधा तक एकता दौड़ आयोजित की गई। इस दौड़ में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ विधायक श्री सत्यानारायण शर्मा सहित कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा और सीआरपीएफ के कमाण्डेंड श्री सिंह तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्कूल एवं कॉलेज की छात्र-छात्राएं, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान शामिल हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एकता दौड़ में भाग लेने आए बच्चों में सुबह से ही काफी उत्साह था। सुबह 7 बजे कलेक्टर डॉ भुरे ने कलेक्टोरेट चौक से हरी झंडी दिखा कर एकता दौड़ शुरू की। डीएफओ कार्यालय, शंकर नगर चौक होते हुए जी.ई. रोड पर इस एकता दौड़ का समापन मरीन ड्राइव तेलीबांधा में हुआ। समापन स्थल पर विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा द्वारा दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के लिए तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

समापन स्थल तेलीबांधा चौक पर रस्सी कूद खेल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वासुदेव पटेल, देवाशीष पटेल, जय पटेल ने विभिन्न तरीकों से रस्सी कूदकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बोरिया खुर्द निवासी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने योग कौशल का प्रदर्शन भी किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57