Advertisement

राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर: राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइकेराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 22 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है और प्रदेश का नाम देश में अग्रणी स्थान पर है। छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा, वन संपदा, प्राकृतिक सौन्दर्य भरपूर है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इनके समुचित दोहन से राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
छत्तीसगढ़ के सहज, सरल, शांतिप्रिय लोग प्रदेश की ताकत भी हैं और पहचान भी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सबको संकल्प लेना होगा विशेष कर युवाओं को कि अपने प्रदेश की विशेष पहचान बनाए रखने की दिशा मे कार्य करेंगे और प्रदेश को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए सद्भाव से एकजुट होकर प्रयास करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57