Advertisement

मिस्र का नर्तक दल पहुंचा रायपुर

रायपुर : मिस्र का नर्तक दल पहुंचा रायपुर
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

मिस्र के कलाकारों का दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में अपनी छटा बिखरने आज राजधानी रायपुर पहुंचा। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने इन कलाकारों को गर्मजोशी के साथ अगवानी की। इन कलाकारों ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहकर उनके स्वागत के लिए आए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 01 से 03 नवंबर तक चलने वाली राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर मिस्र के कलाकारों में काफी उत्साह दिखा। मिस्र के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में उनकी कला के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इन कलाकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी संस्कृति साझा करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही इस आयोजन में उन्हें देश-विदेश के कलाकारों से भी मिलने का और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि मिस्र से 23 सदस्यीय कलाकारों का दल यहां आया है, जिसमें 9 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47