Advertisement

छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी

रायपुर : छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी

छायाचित्र प्रदर्शनी

जनसम्पर्क विभाग द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आज दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के लिए उनके योगदान पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छायाचित्र प्रदर्शनी को आम नागरिकों, युवाओं सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन कर उसकी सराहना की। डंगनिया रायपुर के 76 वर्षीय श्री रामकुमार देवांगन और 70 वर्षीय श्री आशाराम देवांगन ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया कि देश के दोनों विभूतियों की जीवनी के संबंध में अब तक किताबों में पढ़ते थे, लेकिन आज छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करने का अवसर मिला। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानवर्धक बताया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें, ब्रोशर आदि का निःशुल्क वितरण कर लाभान्वित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47