Advertisement

समुदाय को शिक्षा से जोड़ने शाला विकास समिति की भूमिका महत्वपूर्ण – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह

समुदाय को शिक्षा से जोड़ने शाला विकास समिति की भूमिका महत्वपूर्ण – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह

आदिवासी विकास खण्ड नगरी में दो दिवसीय शाला विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगरी धमतरी/ वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में समुदाय एवं बच्चों के पालकों को जोड़ने विशेष पहल की जा रही है | इस कड़ी में समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए विकासखंड स्तरीय संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विकासखंड स्रोतकेंद्र नगरी के सभा कक्ष में दिनांक 4 नवम्बर को संपन्न हुई | एस.एम्.सी. प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने समुदाय एवं बच्चों के पालकों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शाला विकास समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया | बीईओ श्री सिंह ने शाला विकास समिति के सदस्यों की सक्रियता विद्यालय में बनाये रखने के लिए तथा शैक्षणिक गतिविधियों में पालकों एवं एस.एम्.सी. के सदस्यों का निरंतर सहयोग लेने के निर्देश समस्त प्रधान पाठकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को दिए | इस अवसर पर प्रभारी डी.एम्.सी. डी.के.सूर्यवंशी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शाला विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया | दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर ए.पी.सी.अतुल रनसिंह, कौसरजान, धर्मेन्द्र कुमार साहू, यशवंत कुमार देवांगन लोकेश पाण्डेय, जोहन नेताम,बी.आर.सी.रामू लाल साहू सहित नगरी विकासखंड के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं विभिन्न शालाओं के प्रधान पाठक,शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे |

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57