छत्तीसगढ़जशपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हमने जो वादे किए, उसे पूरे करके भी दिखाया- राहुल गांधी

हमने जो वादे किए, उसे पूरे करके भी दिखाया- राहुल गांधी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जशपुर। जनसभा में राहुल गांधी ने भरोसे का बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनता की सरकार बनने जा रही है। जनसेवा जारी रहेगी। जशपुर में राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

पिछले चुनाव में मैंने आपसे कहा था- अगर यहां पर कांग्रेस की सरकार आएगी तो… किसानों का कर्ज माफ करेगी और धान के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत देगी। हमने जो वादा किया था, पूरा करके दिखाया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आगे राहुल ने कहा, PM मोदी ने आपसे वादा किया था कि… – सभी के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे – नोटबंदी से काला धन वापस आएगा – कृषि कानून से किसानों को फायदा होगा लेकिन किसी के खाते में पैसे नहीं आए, किसानों ने किसान बिल को रद्द कर दिया।

वहीं कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। अब हमने घोषणा की है कि धान के लिए 3,200 रुपए मिलेंगे और यह किसानों की जरूरत के मुताबिक बढ़ते जाएंगे। हम किसानों के लिए जो भी कर सकेंगे, करके दिखा देंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!