Ambikapur : प्रदेश को भ्रष्टाचार और माफियाओं का गढ़ बनाया कांग्रेस ने – अरुण साव……..

प्रदेश को भ्रष्टाचार और माफियाओं का गढ़ बनाया कांग्रेस ने – अरुण साव……..

पी0एस0यादवlब्यूरो चीफlसरगुजाll छत्तीसगढ़ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में प्रेस को संबोधित किया | भाजपा संगठन की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन बहुत बजबूत है, मतदान केन्द्रों तक कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्त्ता अपने कार्यों में जुटे हुए हैं | 11 नवम्बर 2022 को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन हैं जिसमें प्रदेश भर की महिलाएं महिला हितैषी होने का ढ़ोंग करने वाली कांग्रेसी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगीं | आगे उन्होंने कहा कि यह सरकार ने शराब बंदी का झूठा वादा करके महिलाओं के साथ प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनका रोजी रोजगार छीन लिया है, आज पुरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक कृत्य, प्रताड़ना एवं दुर्व्यवहार चरम पर है, ऐसे मुददों के साथ महिलाओं को लेकर भाजपा कांग्रेसी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी |

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पिछले 04 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की ऐसी दुर्दशा की है कि हमारा प्रदेश भ्रष्टाचार और माफियाओं का गढ़ बन गया है, न गाँव में विकास के कोई काम हो रहें हैं न शहर में, कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सबको ठगने का काम किया है, जन घोषणा पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है, हाथ में गंगा जल लेकर वादा पूरा करने की कसम खाने वाली यह सरकार ने आदिवासी समाज के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है, आज इस समाज को अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा है | आगे उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में इस सरकार को लेकर भारी आक्रोश है, रोजगार के अवसर बंद कर दिए गए, सरकारी नौकरी के लिए सभी भर्तियाँ रोक दी गई हैं | भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज़ बनेगी, सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी, भाजपा के कार्यकर्त्ता न डरेंगे न झुकेंगे तथा सरकार की जन विरोधी कार्यों को लेकर लड़ते रहेंगें और 2023 में फिर से कमल खिलायेंगें | इस अवसर पर संगठन सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योतिनन्द दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी, प्रबोध मिंज, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, सन्तोष दास, रुपेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे |