भाजपा मंडल गोहरापदर की मासिक बैठक सम्पन्न,आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

भाजपा मंडल गोहरापदर की मासिक बैठक सम्पन्न,आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रिखी राम नागेश/गोहरापदर/ भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर की प्रतिमाह होने वाली मासिक बैठक नगर के शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के संबंध में चर्चा हुई एवं आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की योजना तैयार की गई।

विधायक डमरूधर पुजारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में और तेज़ी और मज़बूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है आने वाले वर्ष 2023 में हमें विधानसभा के चुनाव में जाना है इस वजह से आने वाले एक वर्ष महत्वपूर्ण है.एवं प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठे को भी जनता के बीच रखना ज़रूरी है क्योंकि भूपेश सरकार प्रदेश को खोखला करने में लगी हुई है.

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा कि हम वर्तमान में संगठन के विभिन्न कार्यों को बड़े तेज़ी से कर रहे हैं परंतु इससे भी तेज गति से हमें कार्य करने की ज़रूरत है भाजपा के एक कार्यकर्ता सौ कार्यकर्ताओं के बराबर है और हमें अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग आने वाले विधानसभा चुनाव मे करना है,सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ मे डटे रहे और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण कम करने के विरोध में 9 नवम्बर को होने वाले चक्काजाम एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व मे होने वाले प्रदेश स्तरीय हुंकार रैली में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ.योगीराज माखन कश्यप,पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू, सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव शोभित ध्रुवा,उग्रसेन साहू,सनत मांझी,बेनुराम नागेश,जितेंद्र मांझी,दुबेराम ध्रुवा,लम्बोदर साहू,शिवराज यादव,अशोक नागेश,राजेन्द्र यादव,चंद्रप्रकाश साहू,रुपसिंह मरकाम,यशवंत ध्रुवा,दिनेश वैष्णव,दुर्गाप्रसाद मिश्रा,विनीता यादव,दीपक सागर,गणेश नागेश,देवीराम नेताम,भरत मिश्रा,प्रभुलाल मांझी,खुदेश्वर यादव,धनीराम सिन्हा,प्रेमसिंह यादव,नरसिंग यादव,पदमन नागेश,रोहित नागेश,मंजित मांझी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।