निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 03 आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी

थाना गांधीनगर पुलिस को मिली सफलता।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 03 आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी आयुष जयसवाल साकिन चोपड़ा पारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की 9/11/22 के दरमियानी रात किन्हीं अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी चार पहिया वाहन में आग लगा दिया गया है, जिस पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा मामले की जांच विवेचना कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी दीपक लकड़ा साकिन गंगापुर, सरजू केरकेट्टा साकिन बिलासपुर चौक एवं राहुल तिर्की साकिन दर्रीपारा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपियो द्वारा पूर्व में हुए विवाद के कारण घटना कारित करना स्वीकार किये , आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक बृजेश राय,सीनू फिरदौसी एवं समस्त पुलिस टीम शामिल रहे।