छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का किया अवलोकन

रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का किया अवलोकन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

समूहों द्वारा तैयार सामग्रियों की बिक्री की जानकारी ली

प्रवास के दूसरे दिन जिला पंचायत परिसर

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने महासमुंद प्रवास के दूसरे दिन जिला पंचायत परिसर में जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर इन समानों को तैयार करने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति, इनकी बिक्री और इनसे हो रही कमाई के बारे में भी जानकारी ली। सिंहदेव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित जिले के विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित मिट्टी के समान, छिंद के समान, लड्डू, पापड़, बड़ी, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सजावट के समान, अचार, साबुन, फिनाॅयल, हैण्ड सैनिटाइजर, हैण्ड वाॅश, टाॅयलेट क्लीनर, वाॅशिंग पाउडर, अगरबत्ती, पेन, मोबाइल पर्स, पैरदान, चूड़ी, कुशन, खस और बांस से निर्मित सामग्रियों को बारिकी से देखा। उन्होंने महिलाओं की लगन और कौशल की प्रशंसा करते हुए उनके बनाए समानों की अधिक से अधिक बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!