Ambikapur : बाल दिवस पर हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन………..

बाल दिवस पर हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी. घोरे के निर्देश पर सचिव अमित जिंदल द्वारा 14 नवंबर 2022 को बाल दिवस के अवसर पर बाल संप्रेक्षण गृह अम्बिकापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित बच्चों को बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

जिंदल ने कहा कि 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस है और इसी अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के प्रति विशेष लगाव रखने के कारण उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि 6 से 14 साल के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा और उन्हें अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार है। विधिक साक्षरता शिविर के अवसर पर शिक्षा का अधिकार सहित सुरक्षा का अन्य अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया।