छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

कांकेर जिले की घटना के विरोध में सर्व समाज छत्तीसगढ़ ने 24 दिसंबर को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी बंद का समर्थन किया।

24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

रायपुर। कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर हुए विवाद के बाद सर्व समाज छत्तीसगढ़ ने 24 दिसंबर को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी समर्थन देने की घोषणा की है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

इस संबंध में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में चैंबर के प्रदेश कार्यालय में व्यापारिक संगठनों और चैंबर पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजातीय समाज पर कथित योजनाबद्ध हमले और प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

सड़क पर उतरकर प्रदर्शन का निर्णय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना के विरोध में व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। समाज विरोधी घटनाओं के खिलाफ व्यापारी मुख्य चौराहों पर एकत्र होकर कड़े शब्दों में अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।
भाटागांव व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चैंबर संरक्षकों की प्रतिक्रिया

पूर्व विधायक एवं चैंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने इस घटना को दर्दनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती धर्मांतरण की घटनाएं सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए खतरा बनती जा रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बंद को इस तरह सुनियोजित किया जाए कि ट्रांसपोर्टेशन और कच्चे माल से जुड़े व्यापारियों को न्यूनतम आर्थिक नुकसान हो, लेकिन विरोध का संदेश स्पष्ट रूप से समाज तक पहुंचे।

पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि यह बंद केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रदेश की हर इकाई और छोटे से छोटे व्यापारी तक पहुंचे, ताकि एकता और विरोध का संदेश देशभर में जाए।

पूरी ताकत से आंदोलन का फैसला

बैठक की शुरुआत में चैंबर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने आमाबेड़ा की घटना की पूरी जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों को दी। इसके बाद चैंबर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस मुद्दे पर पूरी शक्ति झोंककर आंदोलन किया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!