बलौदाबाजार : वयोवृद्ध महिला फेकन विश्वकर्मा कर रही लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक

बलौदाबाजार 5 मई 2021 बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी 70 वर्षीय फेकन विश्वकर्मा ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये हैं। फेकनबाई का कहना है कि समाज के लोगों में वैक्सीन को लेकर तरफ तरह के अफवाह फैल रहा है, जो कि हम सबके लिए चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई भी नुकसान नही है बल्कि मुझे टीका लगने के बाद  मेरे शरीर मे पहले से ज्यादा ऊर्जा ताकत आई है । फेकनबाई ने अपने टीकाकरण के अनुभव को बताते हुए कहा कि टीका लगवाना हम सबके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी  है। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। आप सब टीका ज़रूर लगवाएं और अपने  देश को अपने परिवार और खुद को कोरोनामुक्त करने में भागीदारी निभाएं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM