ब्रेकिंग न्यूज़

दो बाइक में जोरदार टक्कर, एक जख्मी इसमें एक बाइक सवार एके सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया

Bokaro

दो बाइक में जोरदार टक्कर, एक जख्मी

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर बोकारो

बोकारो बुधवार को दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार एके सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल नजदीक के अस्पताल मां शारदे सेवा सदन में भर्ती कराया। उसे पैर और सिर पर अधिक चोट लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना गोमिया-फुसरो मुख्य सड़क पर की है।

 

एक बाइक जब्त, छानबीन में जुटी पुलिस

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

 

लोगों ने बताया कि स्वांग वन/ बी निवासी इडली विक्रेता नितेश सोनी अपनी बाइक बजाज प्लैटिना वाहन संख्या जेएच 09एआर 2952 से गोमिया मोड़ की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे पैशन प्रो वाहन संख्या जेएच 09z7072 अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। गोमिया के ओर से आ रहे बाइक सवार एके सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एएसआई मनोज ठाकुर ने बताया कि दूसरे बाइक सवार व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है, उस व्यक्ति की बाइक को जब्त कर लिया गया है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!