Advertisement

दो दिवसीय शाला प्रबंधन प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

दो दिवसीय शाला प्रबंधन प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश खबर/जिलाब्यूरो-रिखीराम नागेश आदिवासी विकास खण्ड मैनपुर के अंतर्गत संकुल केंद्र भवन तेतलखुटी में मेगा संकुल स्तरीय शाला प्रबंधन के तहत आखर अंजोर श्रेष्ठ पालकत्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,जिसमें संकुल केन्द्र तेतलखुटी, झरगाँव, मुचबहाल एवं बजाड़ी के प्रधान पाठक भाग लिये।
प्रशिक्षण में हमारा विद्यालय कैसा होना चाहिए, एक पालक के रूप में आप विद्यालय में क्या देखना चाहते हैं, विद्यालय में पालक की भूमिका, शाला प्रबंधन समिति एवं पलकों की सजगता।आदि पर विस्तार पूर्वक बताया गया।विद्यालय के वातावरण को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षक एवं पालकों का नियमित बैठक एवं सम्पर्क स्थापित हो।बच्चों को पलको के द्वारा विशेष प्रेरित किया जावे।
कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य शाला त्यागी एवं अप्रवेशी निरंक,शिक्षक एवं विद्यार्थियों की शत प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो,गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक प्रदाय, शाला की स्वच्छता ,सुंदरता, आकर्षक एवं समृद्ध वातावरण बनाने हेतु शाला समिति एवं पालकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।इस पर विशेष चर्चा एवं मंथन किया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री टेकराम साहू, जगजीवन ठाकुर संकुल समन्वयक मुचबहाल, रमेश राजपूत संकुल समन्वयक तेतलखुटी, राजेश दौरा संकुल समन्वयक बजाड़ी ,दामोदर कश्यप शिक्षक, नीलम नागेश शिक्षक ,पदुसिंह नायक शिक्षक, श्री ध्रुवा जी शिक्षक की प्रमुख भूमिका रही।
प्रशिक्षण को श्री सुरेंद्र धिरहे संकुल प्राचार्य तेतलखुटी, श्री महेन्द्र टंडन संकुल प्राचार्य मुचबहाल ने सम्बोधित किया तथा प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को पालकों तक पहुचाने की अपील की तथा प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद किया।
प्रशिक्षण सम्पन्न कराने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर श्री आरआर सिंह एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री एसके नागे जी का विशेष मार्गदर्शन रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57