Ambikapur : स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी……………..

स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी……………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात डीएसपी कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको एवं यातायात शाखा अम्बिकापुर के अधिकारियों द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जागरूकता शिविर में बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक की लापरवाही, तेजगति, वाहन चलाते समय, मोबाइल फोन का उपयोग, नशा का सेवन तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण हो रही है। दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत जरूरी है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में आमजनों के द्वारा घायलों को त्वरित उपचार हेतु सहयोग व संसाधन का उपयोग करते हुए प्राथमिक उपचार करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये दी जाती है। शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात व्यवस्था को बनाए रखने की अपेक्षा की गई।