मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नंदकुमारी के अपने पैरों पे खड़े होने का सपना हुआ सच

रायपुर : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नंदकुमारी के अपने पैरों पे खड़े होने का सपना हुआ सच

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

योजनांतर्गत सेविंग मशीन ऑपरेटर के ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर प्राप्त किया रोजगार

रोजगार मिलने से अपने साथ साथ परिवार की जरूरतों को कर रही पूरा

जशपुर जिले में कौशल विकास प्राधिकरण के माध्यम से  मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत  सिलाई मशीन, कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसे विभिन्न ट्रेडों  का प्रशिक्षण प्रदान कर बेरोजगार युवक-युवतियों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिले की कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कुरकुंगा की रहने वाली नंद कुमारी के रोजगार प्राप्त करने के सपने को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने सच कर दिखाया है। नंदकुमारी को योजना के तहत अबिनाश इनटरप्राईजेस प्राइवेट लिमिटेड से सेविंग मशीन आपरेटर (सिलाई) के ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत हितग्राही का नियोजन केपीआर सुगर एण्ड ऐपेरल लिमिटेड, तिरूपुर में हो गया। जहां उन्हें निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ 8500 रुपए प्रतिमाह मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

हितग्राही युवती ने बताया कि उनके परिवार में माता पिता के साथ ही दो भाई है। उनके पिता खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते है। परिवार की आय का मुख्य साधन खेती ही है। परंतु छोटे किसान होने के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आती थी। इस हेतु वे बचपन से ही अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और परिवार का सहारा बनना चाहती थी। हितग्राही ने बताया कि बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत वे अपने पैर में खड़े होना चाहती थी इसके लिए वो प्रयासरत थी।

इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में पता चला जिसके बाद नन्दकुमारी ने योजना से जुड़कर लाभ लिया। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के द्वारा उन्हें एक नया हुनर प्रदान करते हुए उनका कौशल विकास किया गया और उसमें वह निपुण भी हो गई। नंद कुमारी ने बताया कि इस हुनर से उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है। अब वह अपने परिवार का सहारा बन गई है। जिससे वे अपने परिवार के साथ ही अपनी जरूरतों को भी पूरा कर रही है। उन्होंने रोजगार के अवसर दिलाने हेतु जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।