किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश

रायपुर : किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण में पकड़ा गया, गिरजापुर समिति में धान जप्त

सभी उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्य की मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त किए गए हैं नोडल

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 25 नवंबर को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर में संदेह के आधार पर एक किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया गया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

 इसकी जांच सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक गिरजापुर, पटवारी एवं अन्य के उपस्थिति में की गई। किसान के टोकन पर धान विक्रय हेतु पहुंची पत्नी और वाहन चालक द्वारा पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दी गयी। उक्त संबंध में पटवारी द्वारा स्थल जांच भी की गयी। जिसमें पता चला कि खातेदार किसान की भूमि का धान अभी कटा नहीं है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और धान को जप्त कर लिया गया। कलेक्टर लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में प्रशासनिक टीमों के द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध धान आवक पर लगातार प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।