Advertisement

28 एवं 29 नवम्बर को छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन

राजनांदगांव :  28 एवं 29 नवम्बर को छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन 28 एवं 29 नवम्बर 2022 को शासकीय ठाकुर प्यारे लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 नवम्बर को प्रात: 10 बजे होगा। 29 नवम्बर को शाम 4 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अंतर्गत 28 नवम्बर को बिल्लस, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, लंगड़ी दौड़, गेंड़ी दौड़, कंचा (बांटी), कबड्डी एवं भौंरा खेल का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 29 नवम्बर 2022 को रस्साकसी, गिल्ली डंडा, खो-खो, संखली एवं पिट्ठूल खेल का आयोजन होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57