कलेक्टर ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया सामूहिक पठन

राजनांदगांव : कलेक्टर ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का अधिकारियों-कर्मचारियों को कराया सामूहिक पठन
कलेक्टर ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

संविधान दिवस 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट में भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन कराया।
इस अवसर पर सभी ने भारतीय संविधान की उद्देशिका ”हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मर्पित करते हैंÓÓ का पठन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव सुनील नायक, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।