
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गुजरात की जनता ‘परिवर्तन’ के लिए आतुर : राघव चड्ढा
गुजरात की जनता ‘परिवर्तन’ के लिए आतुर : राघव चड्ढा
नयी दिल्ली/ आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात चुनाव प्रभारी राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि गुजरात के लोग ‘‘बदलाव के लिए आतुर हैं’’ और राज्य में ‘‘परिवर्तन’’ का पर्याय बनने वाली एकमात्र ताकत ‘आप’ है।.
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए ‘‘मजबूत चुनौती’’ बनकर उभरी है और कांग्रेस इस दौड़ में कहीं नहीं है।.












