
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
संविधान को चोरी-छिपे समाप्त करना चाहते हैं संघ और भाजपा : राहुल गांधी
संविधान को चोरी-छिपे समाप्त करना चाहते हैं संघ और भाजपा : राहुल गांधी
महू (मध्यप्रदेश) ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथों लेते हुये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि संघ और भाजपा देश के संविधान को चोरी-छिपे खत्म करना चाहते हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्तारूढ़ दल पर ‘फूट डालो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया।.
इस यात्रा की अगुवाई कर रहे गांधी, संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।.