ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

संवाददाता/ विवेक चौबे/गढ़वा : जिले के कांडी थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी थाना प्रभारी सह एसआई स्वामी रंजन ओझा के साथ सभी पुलिस के जवानों के द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं प्रखण्ड के सभी पँचायत सचिवालयों के प्रांगण में भी मुखिया, उपमुखिया, बीडीसी व वार्ड सदस्यों ने संविधान प्रस्तावना को पढ़ कर अच्छे कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। जिसमें घटहुआँ कला, बलियारी, सरकोनी, चटनिया, खुटहेरिया, शिवपुर सहित अन्य पंचायतों का भी नाम शामिल है। मौके पर प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, मुखिया कौशल्या देवी, चंदा देवी, पूजा कुमारी, सुबोध कुमार वर्मा, अनिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार राम, लालू यादव, ललन मेहता सहित कई वार्ड सदस्य व ग्रामीण भी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!