गुजरात चुनाव: कुल 1,621 उम्मीदवारों में से केवल 139 महिलाएं
अहमदाबाद/ गुजरात में करीब 50 प्रतिशत महिला मतदाता होने के बावजूद अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या मात्र 189 है। राज्य की 182 विधानसभा सीट के लिए कुल 1,621 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।.
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस ने हमेशा की तरह इस बार भी कुछ ही महिलाओं को टिकट दिया है, लेकिन इस साल इन दलों की ओर से चुनाव लड़ रहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या 2017 चुनाव की तुलना में बढ़ी है।.








